उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में यमुना नदी के पुल से कूदकर एक महिला ने जान दे बताया जा रहा है कि जिला जालौन के कुठौंद थाना के गांव हुसेपुरा निवासी लक्ष्मी (26) का 23 अप्रैल की रात पति बृजेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह भी दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया था। इसपर पति ने उसके भाई को फोन कर बुला लिया। भाई के आने महिला नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह ऑटो से सुबह 10 बजे के करीब शेरगढ़ पुल पर पहुंची और यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाने वाली महिला की खोज में शुक्रवार सुबह आठ बजे सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाल ललितेश त्रिपाठी की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम ने यमुना नदी में तलाश शुरू की।
औरैया। पति से नाराज होकर आई महिला ने गुरुवार सुबह शेरगढ़ यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। पति ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। पांच साल का बेटा, तीन साल की बेटी है। घटना के 29 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर को महिला का शव नदी में पुल से करीब 600 मीटर दूर उतराता मिला। दोपहर तीन बजे के करीब पुल से 600 मीटर दूर मढ़ापुर गांव के सामने महिला का शव नदी में उतराता दिख गया। गोताखोर शव को बाहर निकाल कर लाए। शव देख परिजन बिलख उठे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
			





















		    











