उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। सावन माह के अंतिम सोमवार पर देवघट मंदिर में भीड़ के बीच एक महिला गश खाकर गिर पड़ी। मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।एक महिला भीड़ में चक्कर खाकर गिर पड़ी। महिला इटावा जनपद के चकरनगर निवासी रामा देवी हैं। उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। महिला को धक्का देने का वायरल हो रहा मामला गलत है। आरोप बेबुनियाद हैं।
जबकि सोशल मीडिया पर महिला को पुलिस कर्मियों के धक्का मारने सूचना वायरल कर दी गई। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के देवघट मंदिर में भक्तों की भीड़ थी। मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।
			





















		    











