उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शहर कोतवाली के आनेपुर वृद्धाश्रम में रविवार को एक महिला की अचानक तबयत बिगड़ गई। आश्रम के कर्मचारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया वृद्धाश्रम के कर्मचारी के मुताबिक वृद्धाश्रम में 60 वर्षीय महिला को सब लोग रामकांति के नाम से पुकारते थे। उनके पति व मूल पते की जानकारी नहीं है।
वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कर्मचारी शव को ऑटो से वृद्धाश्रम ले गए। वृद्धा आश्रम के लोगो ने ही शव का अंतिम संस्कार किया फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































