उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक नई नवेली दुल्हन के हाथो का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि उसकी तो दुनिया ही उजड़ गयी शादी के 15 दिन बाद हमले में हाइड्रा चालक पति की हत्या से पत्नी प्रगति का सिंदूर उजड़ गया। वह कह रही है कि अभी तो उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और पति उसे छोड़कर चला गया।हाइड्रा चालक दिलीप की शादी पांच मार्च को बड़े भाई संदीप की साली प्रगति निवासी सियापुर थाना फफूंद के साथ हुई थी। वर्तमान में दिलीप सेहुद में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को उसकी मौत पर पत्नी प्रगति बेसुध हो गई। वह कहती रही कि पति को किराए के मकान में रहना पसंद नहीं था। इसके चलते उन्होंने दिबियापुर में प्लॉट ले रखा था।
पति ने अपना आशियाना बनाकर साथ रहने का वादा किया था, लेकिन अब यह सिर्फ एक सपना ही रह गया। वहीं मृतक के पिता सुमेर सिंह यादव, भाई संदीप, बाबा और सचिन रो-रोकर बेहाल हैं। रिश्तेदार राम नारायण ने बताया कि दिलीप के पिता का क्रेन सर्विस का व्यापार है। दिलीप भी इसमें सहयोग करता था। अप्रैल माह में दिलीप के छोटे भाई सचिन शादी है, लेकिन घर में खुशियां आने से पहले ही मातम पसर गया। वहीं घटना के बाद परिजन व रिश्तेदारों में चर्चा रही कि सैफई में उपचार के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में दिलीप के सिर में पीछे की ओर गोली लगना दर्शाया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दिलीप को गोली मारी गई है या नहीं।आगे पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































