उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। कस्बा स्थित एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठ की छात्रा के डांस का एक युवक ने वीडियो बना लिया। जब युवक को रोका गया तो उसने छात्रा के साथ मारपीट की।इसके बाद रास्ते में उसे साइकिल में टक्कर मार दी। छात्रा के पिता के तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि छात्रा ने जब वीडियो बनाते देखा तो इसकी शिकायत अध्यापक से की।
शिक्षक ने आरोपी राजीव कश्यप से वीडियो डिलीट करवा दिया। इसी बात से नाराज आरोपी ने मारपीट की। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

































