उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सहार क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी माया देवी (42) पत्नी रामनरेश व तारा देवी (38) पत्नी लक्ष्मण सोमवार को खेत पर पानी लगाने गईं थीं। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास लगे बिजली को पोल में आ रही अर्थिंग से करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर किया।आसपास के खेतों पर काम करने वाले किसानों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। हादसा खेत किनारे लगे बिजली के पोल में अर्थिंग आने के कारण हुआ बिजली विभाग अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेजा गया। पोल में आ रही अर्थिंग को मरम्मत कर दुरुस्त करा दिया गया है। एसआई देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































