उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सहार बेला दिबियापुर मार्ग पर दो ट्रको की भिड़ंत हो गयी बताया जा रहा है कि जनपद जालौन के उरई निवासी ट्रक चालक भानु पटेल मंगलवार रात को डंपर में पत्थर लादकर झांसी से बिलख गांव जा रहा था। वह बुधवार को अलसुबह करीब 3:40 बजे सहार थाना क्षेत्र के पटना गांव पहुंचा था। तभी बेला की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रक चालक भानु पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रकों की रफ्तार तेज थी। रोशनी के चलते चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए।
भानु पटेल ट्रक के केबिन में फंस गए। सहार। दिबियापुर-बेला मार्ग पर बुधवार को अलसुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना के बाद दूसरा चालक ट्रक लेकर वहां से भाग निकला। हादसा सहार थाना क्षेत्र के पटना गांव में हुआ। केबिन में फंसे चालक भानु को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को सीएचसी ले गए। इलाज के बाद भानु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































