उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में फफूंद। गांव पीपरपुर में जमीन के विवाद में एक गुट के लोगों ने पुलिस के सामने फायरिंग कर दी थी। मामले में पीड़ित ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में गुरुवार को खेत में धान की रोपाई करवाने के दौरान खेत मालिक विनोद यादव व पीपरपुर निवासी मनोज दुबे व उसके साथियों से बहस हो गई थी। मौके पर 112 पुलिस के पहुंचने के बाद मनोज यादव के गुट की ओर से फायरिंग कर दी गई थी। मामले में पीड़ित विनोद यादव ने पीपरपुर निवासी मनोज दुबे, धर्मेंद्र दुबे, शानू, श्यामू दुबे, गोलू सविता, विकास प्रजापति, छोटे दोहरे व गिरिराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जााएगा।फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने टीम के साथ शुक्रवार को फफूंद- ककोर मार्ग स्थित अर्धनिर्मित कांशीराम कॉलोनी में छापा डाला था। पुलिस ने यहां से पीपरपुर में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी धर्मेंद्र दुबे व श्याम दुबे को गिरफ्तार कर लिया। बता दें डांडी निवासी विनोद यादव की ओर से पीपरपुर में खरीदी गई जमीन पर 12 जुलाई को प्रशासन ने उनको कब्जा दिला दिया।
ककोर। पीपरपुर में हुए फायरिंग के आरोपी मनोज दुबे की पत्नी निर्मला देवी ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि दिबियापुर निवासी युवक ने उसके पति मनोज से वर्ष 2018 में फर्जी तरीके से 4.15 जमीन का बैनामा करवा लिया। जानकारी होने पर प्रशासन से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































