उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के अनंतराम ओवरब्रिज पर एक खड़े ट्रक में डीसीएम ने टक्कर मार दी बताया जा रहा है एटा जनपद के थाना सचिंड के नगला रनुआ गांव निवासी देवेंद्र (38) पुत्र आशाराम ट्रक चालक था। वह अपने साले गांव नगला इंदी निवासी बॉबी (26) पुत्र शांति स्वरूप को साथ लेकर कानपुर गया था। जहां माल ढुलाई के बाद ट्रक खाली कर दोनों फरीदाबाद जा रहे थे।अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर अनंतराम ओवरब्रिज पर सोमवार शाम एकाएक ट्रक बंद होने पर चालक व हेल्पर इंजन को देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डीसीएम ने एकाएक टक्कर मार दी। इसी बीच अनंतराम ओवरब्रिज ट्रक एकाएक बंद हो गया।
दोनों ट्रक से नीचे उतर कर इंजन देख ही रहे थे, तभी कानपुर की तरफ से आई डीसीएम पीछे से ट्रक में घुस गई और टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गई।चपेट में आए देवेंद्र व बॉबी जख्मी हो गए।हादसे में ट्रक चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की जानकारी की तो पता चला कि ट्रक चालक व हेल्पर रिश्ते में जीजा साले थे।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने देवेंद्र व बॉबी को मृत घोषित कर दिया। अनंतराम चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि जीजा-साले दोनों की मौत हो गई है। ट्रक व डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीएम चालक मौके से भाग निकला है। मृतकों के परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































