उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल (औरैया)। नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से एक ट्रक आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। इससे टैंकर हाईवे किनारे खड़े ट्रॉला से भिड़ गया।आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी सोमैया गांव के ही खलासी नागा राजू के साथ ट्रक में आंध्र प्रदेश से मिर्च लोड कर आगरा के शमसाबाद जा रहे थे। सोमवार को रास्ते में सुबह करीब पांच बजे अजीतमल हाईवे पर गोपाल धर्मकांटा के पास ट्रक चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक आगे चल रहे टैंकर से भिड़ गया। खाली टैंकर लेकर चालक रायबरेली से मथुरा जा रहा था। टैंकर मथुरा निवासी भीमसेन चला रहा था। उसका खलासी वीरपाल सो रहा था।
उधर, टक्कर लगने से टैंकर हाईवे किनारे खड़े ट्रॉला से टकरा गया। हादसे के समय रामपुर मथुरा निवासी प्रमोद व खलासी सतीश ट्रॉला के बाहर थे। इससे दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान ट्रक में स्टीयरिंग में फंसे गुंटूर निवासी सोमैया व टैंकर के खलासी वीरपाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग व पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को सैफई रेफर किया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।हादसे में ट्रक की स्टीयरिंग में फंसा गुंटूर निवासी ड्राइवर व टैंकर का खलासी घायल हो गए। दोनों को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से किनारे करवाया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































