उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में जमालीपुर गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रैक्टर गांव निवासी महेश के खेत में धान रोपाई के लिए जोताई करने लाया गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया। उसे निकालने को गांव व आसपास से तीन ट्रैक्टर बुलाए गए। निकालते समय गांव का आकाश (26) ट्रैक्टर में धक्का लगा रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इससे आकाश उसके नीचे आ गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आकाश को बाहर निकाला। घायल आकाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे चिचौली रेफर कर दिया गया।
जमालीपुर गांव में खेत जोतते समय एक ट्रैक्टर फंस गया। निकालते समय ट्रैक्टर पलटने से एक युवक उसके नीचे दब गया। जिला अस्पताल में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने चिचौली रेफर किया।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है उधर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया।

































