उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के मटेरा गांव में 26 जून की दोपहर घर के बाहर खेलते समय तीन साल का बच्चा नहर में गिर गया था। तीन दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।मटेरा गांव निवासी शकील का तीन वर्षीय बेटा एजान घर के बाहर खेलते समय नहर में गिर गया था। सूचना पर आठ गोताखोरों की टीम ने उसकी तलाश की।अगले दिन लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने भी स्टीमर से बच्चे की खोजबीन की, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने से उसका पता नहीं चला।
शनिवार को गोताखोरों व ग्रामीणों ने पुलिस के साथ नहर में रस्सा भी डाला था, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।इसके बाद देर शाम पुलिस ने तलाशी अभियान बंद कर दिया। रविवार को परिजन बच्चे के मिलने की आस में नहर किनारे पहुंच गए, लेकिन अभियान बंद किए जाने पर निराश रहे। इकलौते बेटे के न मिलने से मां नसरीन रो-रोकर अचेत हो गईं।बिधूना सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तीन दिन तक टीम ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हुआ है।
परिजनों से वार्ता कर अभियान शनिवार की देर शाम बंद कर दिया गया। बच्चे के बारे में किसी को जानकारी मिले तो सूचना देनेे की बात कही गई है।तीन दिन तक नहर में उसे तलाशने के बाद तलाशी अभियान भी बंद कर दिया गया है। उधर, परिजन बच्चे के लिए परेशान हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































