उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कुदरकोट के नूराबाद के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गयी बताया जा रहा है कि नूराबाद निवासी ब्रजेंद्र सिंह प्रजापति (41) की अर्द्धसैनिक बल में तैनाती वर्ष 2004 में हुई थी। वर्तमान में वह सीआरपीएफ में सूबेदार के पद पर सूफियाना कश्मीर में तैनात थे।सितंबर 2024 से उनका उपचार 102 आरएएफ कैंप नवी मुंबई के सूरज हास्पिटल में चल रहा था। मंगलवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से लखनऊ लाया गया।
इसके बाद सड़क मार्ग से सीआरपीएफ के जवान पार्थिव शरीर को नूराबाद लेकर पहुंचे। पति का शव देख पत्नी रेनू सिंह बिलख उठीं। परिजन भी रो-रोकर बेहाल रहे। अंतिम दर्शन के बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।असिस्टेंट कमांडेंट मोहम्मद आसिफ ने मृतक जवान के इकलौते पुत्र अंश प्रजापति को राष्ट्र ध्वज संभाल कर रखने को दिया।कुदरकोट। कैंसर की बीमारी से पीड़ित नूराबाद निवासी सीआरपीएफ जवान की मंगलवार रात को इलाज के दौरान मुंबई में मौत हो गई थी। बुधवार को उनका शव गांव आने पर चीख पुकार मच गई। कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए जवान मंगलवार को आखिरी सांस ली कई महीनो से इलाज चल रहा था

































