उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बनारसीदास में पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है बताया जा रहा है कि बनारसीदास मोहल्ला निवासी अर्पित तिवारी मंगलवार शाम अपने दोस्त रवि यादव की दुकान पर पहुंचा था। इसी बीच पहले से घात लगाए गोविंद नगर मोहल्ला निवासी रौनक पांडेय, भरतपुर निवासी मयंक अवस्थी व सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी सनी दिवाकर ने रास्ते में घेर लिया था। अर्पित ने तमंचे से फायर किया। आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले।
उधर, घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में मंगलवार शाम एक युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर किया था। बुधवार सुबह तीनों आरोपियों को जालौन चौराहे समीप खाली प्लाट से एक तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने बुधवार सुबह नौ बजे जालौन चौराहे समीप दबिश दी। जहां से हमलावरों को तमंचे के साथ पकड़ा गया।फायर करने वाले तीनों आरोपियों रौनक, मयंक व सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें जेल भेजा गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































