उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर में पाता स्टेशन के पास दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गयी लेकिन बच्चों की कटकर मौत हो गयी और माँ घायल है कुछ भी बताने की हालत में नहीं है बताया जा रहा है कि परिजनों का कहना है कि चार साल की बेटी ट्रेन से सफर करने की जिद कर रही थी। महिला गोद में एक बेटे व साथ में बेटी को लेकर गई थी। पाता पहुंचने पर दोनों बच्चे ट्रेन से कट गए। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला घायल हो गई।
दिबियापुर। पाता रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में दो बच्चों की जान जाने का मामला पेचीदा हो गया है। परिजन इस घटना को हादसा बता रहे हैं। जबकि जीआरपी इसे सामूहिक खुदकुशी से जोड़कर देख रही है।पुलिस ने लोको पायलट के मेमो व सीसीटीवी समेत कई तथ्यों के आधार पर घटना को अलग बताया था। जिसमें दोनों बच्चों को ट्रेन आने पर फेंकने की बात कही थी। इसके बाद स्वयं ट्रेन आने पर जान देने का प्रयास नीतू के द्वारा किए जाने का जिक्र किया था। इस घटना को लेकर परिजन हादसा बता रहे तो जीआरपी इसे सामूहिक खुदकुशी से जोड़ रही है। परिजनों ने घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है।परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी है फ़िलहाल मामले छानबीन कर रही है

































