उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर 73 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की गई है। जिनके लिए आपत्तियां मांगी जा रही थीं। पिछले दिनों 28 नवंबर की समय सीमा को बढ़ाकर चार दिसंबर कर दिया गया था। इस दरमियां आई 89 आपत्तियों की समीक्षा कराई गई। जिला समिति में इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद प्रस्ताव बोर्ड के साइट पर अपलोड कर दिए हैं। अब इस प्रस्ताव के आधार पर बोर्ड फेरबदल कर नई सूची तैयार करेगा।
एक बार फिर से आपत्ति जताने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सीधे यूपी पोर्ड से मांग रखी जाएगी। जिसके लिए 15 दिसंबर तक समय सीमा तय की गई है। राजकीय हाईस्कूल तुर्कीपुर व नसीराबाद में दो क्लास चलतीं पाई गई हैं। कॉलेज में दो-दो कमरे हैं। जीआईसी होने की वजह से यूपी बोर्ड ने मार्किंग के आधार पर दोनों स्कूलों को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल कर लिया। संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों स्कूलों की जगह मानक पूरे करने वाले अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए गए 73 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष 89 आपत्तियां आईं। इनमें राजकीय हाईस्कूल तुर्कीपुर व नसीराबाद शामिल रहे। इन दोनों स्कूलों में परीक्षार्थियों के बैठने की जगह न होने के कारण इनकी जगह पर दूसरे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र सूची में शामिल करने का प्रस्ताव जिला स्तर से बोर्ड को भेजा गया है।































