उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मोहल्ला नारायनपुर में शर्मा-विश्वकर्मा एवं मैथिल समाज की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती एवं पूजा का कार्यक्रम भव्यता के साथ कराया जाएगा।बैठक में मैथिल, शर्मा, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष नाथूराम शर्मा, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा समेत समाज के लोग मौजूद रहे।
औरैया। आगामी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर जिले में सार्वजनिक पूजा व शोभायात्रा निकलेगी। इसकी तैयारियों के लिए रविवार को महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक की।

































