उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी जावेद की पत्नी मुस्कान उर्फ रोशनी (25) की शुक्रवार तड़के तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। रसूलाबाद पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को घर ले आए और जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दी। महिला की सास जुलेखा ने बताया कि बेटे जावेद की शादी मुस्कान से 30 जनवरी 2018 को हुई थी। उनकी एक पांच साल की बेटी उमैरा है। बहू को खून की उल्टियां होती थीं। उसका कई जगह से इलाज करवाया जा रहा था। गुरुवार शाम को ही बेटा बहू को उसके मायके से घर लाया था। बहू आठ दिन पहले अपने मायके गई थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब मौके पर पहुंचे
दिबियापुर निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी।बेला थाना के याकूबपुर निवासी महिला की शुक्रवार को कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में संदिग्ध मौत हो गई। वह तीन माह की गर्भवती थी। घटना की जानकारी पर आए मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
			





















		    











