उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सहार। गांव बृतझाल में सोमवार सुबह एक वृद्धा को सांप ने डस लिया। डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। बृतझाल निवासी रानी देवी (65) रोज की तरह सुबह करीब छह बजे प्लॉट पर नित्यक्रिया के लिए गई थीं। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा गांव पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा
इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। रानी देवी घर पहुंचीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवारीजन रानी देवी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































