औरैया समाचार उत्तर प्रदेश के औरैया मे सहार। थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा खुते में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब लिंटर डालने वाली मशीन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुर्वा खुते निवासी लालाराम (76) शुक्रवार दोपहर गांव निवासी रामनाथ सविता के मकान में पड़ रहे लिंटर को देखने पहुंचे थे। इसी बीच लालाराम वहां पर लगी लिंटर डालने की मिक्सिंग मशीन और ट्रैक्टर के बीच से होकर निकलने लगे। तभी मशीन की कप्लिंग में लगे बोल्ट में लालाराम सविता की धोती फस।
जिससे वह मशीन के साथ कई राउंड हवा में घूम गए। जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मिले लालाराम के बेटे प्रदीप ने बताया कि उसके अन्य बाहर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेले पिता के साथ रहता था। सहार थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जानकारी पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































