उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में व् उत्तर प्रदेश में नौतपा में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का यह सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार गर्मी अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने वाला है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 व 29 के बीच रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि शनिवार के बाद तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल तीन दिन तक दोपहर के समय लू चलेगी। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी।बुधवार सुबह की शुरुआत चिलचिलाती धूप के साथ हुआ। 10 बजते ही सूरज सिर पर आ गया। ऐसे में बाहर निकलने वाले लोग छांव की तलाश करते नजर आए। वहीं घरों में लोग कूलर व एसी के बीच खुद को राहत देते नजर आए। यहां पर कुछ देर के लिए बिजली जाने पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए।


































