उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्कूल के कक्षों में टायलीकरण से लेकर मल्टीपर्पज हॉल के लिए स्कूल प्रशासन ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। स्कूल में टायलीकरण व कक्षों की मरम्मत के काम शुरू हो गए हैं। योजना के तहत स्कूल प्रबंधन की ओर से 25 फीसदी धन खपाया जाएगा। जबकि इसके सापेक्ष 75 फीसदी धनराशि योजना के तहत मिलेगी। नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक व पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि स्कूल को संवारने का काम शुरू हो गया है।
शासन स्तर से इसे लेकर स्वीकृति भी मिल गई है। काफी कुछ स्कूल की सूरत इस योजना से बदल जाएगी।औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कवायद जिले में जारी है। इस कड़ी में शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज को संवारने की कवायद शुरू हो गई है।शासन स्तर से 67 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। 27 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में कक्षा-छह से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं। मौजूदा सत्र में स्कूल में छात्र संख्या 850 है।

































