उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में श्री लड्डू गोपाल मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित भागवत कथा के पहले कलश यात्रा निकाली गई।अंकुश महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण भागवत कथा में 14 अगस्त को लड्डू गोपाल को 30 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। यात्रा में अंकित तिवारी, प्रमोद तिवारी, गौरव वर्मा , कपिल तिवारी, रजनीश सिकरवार, कवि गोपाल पांडेय, आकांशू दुबे, लवकुश तिवारी ,बाबा आशीष चौबे , रजत मिश्र , लक्ष्मी गुप्ता, मीरा गुप्ता आदि
श्रद्धालु उपस्थित रहे।देवकली मंदिर के सामने स्थित आनंदम कृपा धाम लड्डू गोपाल मंदिर से आचार्य अंकुश तिवारी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मंगलकाली मंदिर पहुंची, वहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा देवकली मंदिर होते हुई श्री लड्डू गोपाल मंदिर पहुंच कर पूर्ण हो गई।
































