औरैया समाचार उत्तर प्रदेश के औरैया मे लोग जाम से जूझते रहे दिन भर वाहन कतार मे लगे रहे शहर के नुमाइश मैदान में कैलाश खेर के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का लोड बढ़ा रहा। वहीं बिधूना कस्बे में आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से पार्श्व गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम साढ़े सात बजे से होना था।
इसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही नुमाइश मैदान में तैयारी शुरू हो गई। जुटने वाली भीड़ के लिहाज से काफी इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। वीवीआईपी लोगों के लिए वाहन पार्किंग के लिए नुमाइश मैदान के सामने व्यवस्था की गई है। तिलक डिग्री काॅलेज में दो पहिया वाहनों का इंतजाम किया गया। जमालशाह से बस अड्डे तक सड़क किनारे सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई। इन तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद शहर के मार्गों पर वाहन जाम के चलते रेंगते हुए चले। पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा


































