उत्तर प्रदेश के औरैया जिले मे गेहूं खरीद शुरू हो गयी है सरकार का आदेश है अगर गेहूं बेचने या खरीदने में कोई भी दिक्कत आ रही तो तुरंत हेल्प लाइन पर संपर्क करे बताया जा रहा है कि वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद को रफ्तार देने के लिए केंद्रवार समीक्षा की। वहीं, डीएम के आदेश पर विपणन विभाग ने कलक्ट्रेट में किसानों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.gov.in व किसान मित्र एप पर पंजीकरण कराए जा रहे हैं। 1201 किसानों ने पंजीकरण कराया है।केंद्र प्रभारियों को किसानों से संवाद व उपज खरीद के 48 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कृषकों को परेशान करने एवं बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। विपणन अधिकारी ने कंट्रोल रूम में संपर्क करने के लिए टोल फ्री नंबर 05683-249668 जारी किया है।जिससे किसानो को दिक्क्त नहीं होगी गेहूं खरीद व् बेचने में सरकारी मूल्यों के रेट पर खरीद होगी

































