उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र के गांव रुरुकलां में शुक्रवार रात तेज बारिश के बीच एक घर की कच्ची छत व दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार कमरे के बाहर टिनशेड में सो रहा था। करीब डेढ़ लाख कीमत की गृहस्थी नष्ट हो गई। रुरुकलां निवासी शिवशंकर के अनुसार उनका कच्चा मकान है। घर के बाहर की दीवार पर टिनशेड पड़ा है। हादसे के समय शिवशंकर, पत्नी शोभारानी, पुत्र विकास और पुत्री अंजू के साथ घर के बाहर टिनशेड के नीचे सो रहे थे। तभी कच्ची छत व दीवार ढह गई। मलबे में दबकर गृहस्थी बर्बाद हो गई। वहीं
बिधूना कस्बा के रामगढ़ रोड किनारे एक विशालकाय बरगद का पेड़ भी बारिश व तेज हवा के बीच धराशायी हो गया। बिजली लाइन भी तहसनहस हो गई। शनिवार सुबह 11 बजे तक मार्ग पर आवाजाही बंद रही। नगर पंचायत कर्मियों ने पेड़ की कटाई कर किसी तरह वाहनों का आवागमन शुरू कराया। बिजली लाइन की मरम्मत में कर्मचारी जुटे रहे। रात में गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे के बाद बहाल हो सकी।औरैया। मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शनिवार अलसुबह तक चला। बारिश के दौरान अछल्दा में एक कच्चा मकान ढह गया। वहीं बिधूना कस्बे में सड़क किनारे खड़ा विशालकाय बरगद का पेड़ भी धराशायी हो गया।तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें भी जलमग्न रहीं। खासतौर पर जलभराव की समस्या शहर की आवास विकास कॉलोनी में रही। आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली सप्लाई भी चरमरा गई।


































