उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के डीएम ने हल्दी दूध व् सभी खाद्य पदार्थो के नमूने लिए आजकल दुकानदार इतनी मिलावट कर रहे है की लोग बीमारियों का शिकार हो रहे है खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने पुराना पेट्रोल पंप के सामने दिबियापुर स्थित अमरनाथ के प्रतिष्ठान से सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया। अनंतराम स्थित हिमांशु की दुग्ध डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना, चमनगंज फफूंद स्थित मिश्रा टेंडर्स कुलदीप मिश्रा के प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया।तीन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया।
वहीं फूड सेफ्टी मोबाइल वैन प्रयोगशाला में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों के भोजन की आपूर्ति के लिए संचालित कैंटीन पर खाद्य पदार्थ, मसाले, तेल, दाल, नमक आदि की जांच की। टीम ने दिबियापुर मार्केट, ककोर बाजार का भ्रमण कर कुल 27 नमूनों को जांचा।औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। खाद्य पदार्थों के नमूने जगह-जगह भरे। टीम ने दूध, हल्दी और सिंघाड़े के आटे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर दुकानदारों पर कार्यवाही होगी

































