उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एरवाकटरा में एक क्रेन कंबाइन मशीन को ले जा रही थी पर किसान उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी बताया जा रहा है कि बिधूना रोड स्थित बढ़िन मोड के पास बिधूना से चकबंदी की तारीख करके लौट रहे किसान की बाइक आगे क्रेन से ले जाई जा रही कंबाइन मशीन से टकरा गई। एरवाकटरा क्षेत्र के नगरिया राजाराम निवासी महेश कुमार (55) बुधवार को बिधूना स्थित चकबंदी कार्यालय में चल रहे मुकदमे की तारीख से वापस लौटकर घर जा रहे थे। हादसे में घायल किसान को सीएचसी से रेफर किया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन और कंबाइन मशीन को कब्जे में लिया है।
बाइक से घर जाते समय दोपहर करीब 2 बजे आगे चल रही मशीन क्रेन से शाहजहांपुर ले जाई जा रही थी। वह बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में महेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने एंबुलेंस से एरवाकटरा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन रामकुमार, विष्णु व राहुल घायल को सैफई लेकर निकले। रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया। कंबाइन और क्रेन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। अचानक मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है अभी मशीन चालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































