उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में कुआगांव में चोरो ने एक घर को निशाना बनाया जबकि सब लोग घर पर ही थे फिर भी चोरो ने नगदी व् लाखो के जेवर पार कर दिए बताया जा रहा है कि कुआंगांव निवासी कृपाल सिंह के दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर वह बहू नीलम, पौत्री छाया के साथ रहते हैं। कृपाल सिंह ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद बहू व पौत्री अपने कमरे में सोने चली गई थीं। इसके बाद वह अपने कमरे में सो गए। देर रात चोर पीछे से छत पर चढ़े और जीने के रास्ते से आंगन में उतर आए। चोर बहू के कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 10 अंगूठी, हार, जंजीर, झुमके सहित 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
सुबह पौत्री छाया कमरे का दरवाजा खोलकर झाड़ू लगाने गई तो उसे अलमारी का लॉक टूटा मिला। कमरे में जेवरात के खाली डिब्बे बिखरे देखे। चोर घर से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर सीओ अजीतमल अशोक कुमार व थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।अयाना। कुआंगांव में शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिजन अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची युवती ने सामान बिखरा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच की।चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































