उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक माता पिता ने अपने एकलौते बेटे को खो दिया बताया जा रहा है कि औरैया दिबियापुर मार्ग पर ककोर कार्यालय के सामने बिधूना के तहसीलदार की गाड़ी से एक 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी वह छात्र अपने घर का एकलौता चिराग था इकलौते बेटे की मौत से गुस्सा परिजनों व ग्रामीणों ने ककोर मुख्यालय के समीप हंगामा शुरू कर दिया और वहीं पर जाम लगाने की कोशिश की।
ककोर मुख्यालय के समीप बिधूना तहसीलदार के वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सनी (11) की मौत हो गई। जबकि उसकी मां व बहन को मामूली चोटें आईं। हादसे की खबर पाकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहां पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश की।हादसे में जान गंवाने वाला सनी परिवार का इकलौता चिराग था। परिजन बदहवास होकर बस एक ही बात कह रहे थे कि वह पांचवीं का छात्र था। पढ़ने में होशियार था। उसकी जान चली गई। शनि अपनी दो बहनों में अकेला भाई था।
हादसे की जानकारी पाकर कई थाना की पुलिस व प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। मामले में सभी को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद परिजन मान गए। इसके बाद डीएम व एडीएम ने भी मोर्चा संभाला। परिजनों से वार्ता की।कई थानों का फोर्स व अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता की। छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने पहुंचाया। वहीं चालक को हिरासत में लिया गया। इस दौरान अफसरों ने मृतक आश्रित के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सभी लोग बच्चे के परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे है और पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है


































