उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग शाम 6:45 बजे के बाद मौसम के अचानक करवट बदलने से राहत महसूस करने लगे। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और झमाझम बारिश शुरू हो गई।बारिश के साथ ही लोगों को उमस से राहत मिली। तापमान में गिरावट हुई। सड़कों पर लोगों ने छाता लगाकर आवागमन किया। गर्मी से परेशान लोग इस फुहार का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। शाम के समय गुलजार रहने वाली बाजार में सन्नाटा देखने को मिला।
वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि गुरुवार को 8.6 एमएम बारिश होने की संभावना है। इससे उमस में राहत मिलेगी। दो दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को 32 डिग्री सेल्शियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है