उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर।सहायल के गांव वन पुरवा निवासी राकेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद रविवार की शाम को बिजली लाइन की फिटिंग के लिए बुलाया गया था। फिटिंग के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे पहले गेल के धनवंतरि अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सीएचसी दिबियापुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फफूंद रोड पर स्थित एक मकान में बिजली लाइन की फिटिंग के दौरान मैकेनिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक एनटीपीसी में बिजली मैकेनिक था।सूचना पर पहुंचे एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । एनटीपीसी में जानकारी से पुलिस ने इन्कार किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































