उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में व् पूरे यूपी में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है दिन में तेज धूप व् लू चलने लगी है अभी से लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में गर्मी अब रफ्तार पकड़ गई है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अहसास कराया। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। हालात यह रहे कि दोपहर एक बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
औरैया। गर्मी एक बार फिर असर दिखाने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार रसोई घर को हवादार बनाए रखने के लिए खिड़की व दरवाजे खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी व शीतल पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें। गर्मी से बचने के लिए यह करें उपाय सफर में अपने साथ पीने का पानी रखें और पर्याप्त और नियमित अंतराल पर इसे पीते रहें। पानी की कमी को दूर रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें।
शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तपिश से बेहाल लोग दिन भर पसीना-पसीना होते रहे। इस दौरान 13 किमी. प्रतिघंटे के हिसाब से चलीं गर्म हवाओं ने सभी को बेहाल कर दिया। अभी इतनी गर्मी होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा है मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरुरत है

































