उत्तर प्रदेश के औरैया जिले व् पूरे देश भर में नवरात्री की धूम छा गयी है चैत्र नवरात्री शुरू हो चुकी है यह हिन्दू धर्म में यह पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया जाता है ये नौ दिन चलने वाला पर्व है इन नौ दिनों में माता के नौ रूपों की आराधना की जाती है चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आस्था हिलोरी मारती दिखी। मंदिरों व घरों में भक्तों ने विधिविधान से घट की स्थापना की। बाद में मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर बीहड़ स्थित मां मंगला काली मंदिर, शहर स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर, आवास विकास स्थित काली मंदिर पर भव्य सजावट देखने को मिली।
आवास विकास स्थित काली मंदिर पर नवरात्र में प्रतिदिन हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित होता है अजीतमल। चैत्र नवरात्र व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रविवार को एसडीएम हरिश्चंद्र, सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सजे दुर्गा पंडाल व मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोजकों से पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन स्थलों पर पुलिस पिकेट की तैनाती की गई।आज नवरात्री का दूसरा दिन है इस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है माता के नौ रूपों की पूजा कर भक्त उनका आशीर्वाद लेते है और उनकी सारी मनोकामनाए पूरी होती है

































