उत्तर प्रदेश के`औरैया जिले में आगरा कानपुर हाइवे पर मुरादगंज के पास गाड़ी का टायर फटने दुर्घटना ग्रस्त हो गयी बताया जा रहा है कि इटावा जनपद के चकरनगर क्षेत्र निवासी मोनू अपनी इको कार से बिठौली थाना क्षेत्र के कंजौसा निवासी विवेक, काजल, आमनी, मोनू और आशिक के साथ निकले थे। सोमवार को वह अपनी बहन की चौथी चलाने औरैया के गांव गौहानी जा रहे थे। मुरादगंज। क्षेत्र के चंदनापुर समीप हाईवे पर इटावा की ओर से आ रही इको कार का टायर फटने से कार पलट गई। जिससे कार में बैठे छह लोग घायल हो गए।
दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वह चंदनापुर नेशनल हाईवे के पास पहुंचे तभी कार का अगला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू हो गई। हादसे में हाईवे पर कई बार उलट- पलट होकर कार डिवाइडर से सट गई। इससे कार में बैठे लोग उसी में दब गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला।एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया। गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले जाँच कर रही है

































