उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी नहर में एक कार बेकाबू होकर गिर गयी जिससे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए बताया जा रहा है कि हादसा देख आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।रसूलाबाद के मलखानपुर निवासी विनय सिंह (26), गौतमबुद्ध नगर निवासी नैना (23) पुत्री संजीव व दिबियापुर के नेहरू नगर निवासी आर्यन के साथ रसूलाबाद से दिबियापुर आ रहे थे। उनकी कार हरतौली गांव के पास कंचौसी नहर के पास पहुंची। इसी बीच तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई।
हादसा देख आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने विनय व नैना को मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया पुलिस ने घायलों से पूछताछ की। रिश्तेदार वीर सिंह ने बताया कि घायल विनय की शादी नैना के साथ तय हो चुकी हैं। वह रसूलाबाद से कार से दिबियापुर काम से आ रहे थे।लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































