उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हमीरपुर के थाना जरिया गांव पहरा निवासी अनिल कुमार (48) चिरूहूली समीप ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी करता था। रोजाना की तरह बुधवार शाम मजदूर झोपड़ी में सोने चला गया। गुरुवार सुबह भट्ठे समीप पेड़ से अनिल का शव लटका देख मजदूरों की भीड़ जुट गई। औरैया। शहर से सटे चिरूहूली समीप ईंट-भट्ठे पर गुरुवार सुबह चौकीदार का शव फंदे पर मिला। काम करने वाले मजदूरों की भीड़ जुटी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। परिजन आ गए हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































