उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। मंगलवार को कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा भी शामिल हुए। दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा यातायात को भी कुछ समय के लिए रोका गया। इस यात्रा में संदीप शाक्य, अमित मिश्रा, डॉ. घनश्याम सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, लाल सिंह सेंगर, अजयपाल कुशवाह, भानु ठाकुर व अन्नू त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौराहा स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान जय किसान के नारे लगाकर चल रहे थे।


































