उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कंचौसी थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा महिपाल निवासी अभिलाख सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बता दें कि कंचौसी में 13 अप्रैल की रात को युवती आराधना (19) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। पुर्वा महिपाल कंचौसी निवासी किरन देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वर्ष 2021 में उनके बेटे सुमित ने पड़ोसी अभिलाख सिंह की बेटी कोमल से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे अभिलाख व उसकी पत्नी रश्मी देवी नाखुश थे। इसके चलते वह आए दिन उनके परिजनों को परेशान कर मारपीट करते थे।
दो साल पहले आरोपियों ने उनकी बेटी आराधना (19) के साथ मारपीट की थी। आरोपी आए दिन बेटी को परेशान करते थे। इससे परेशान होकर 13 अप्रैल की रात आराधना ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली मृतका की मां किरन देवी की तहरीर पर आराधना की भाभी के माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मृतका की भाभी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अभिलाख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































