उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अछल्दा थाना के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बताया कि इटावा के सिविल लाइन थाना निवासी बेटी के पुत्र की शादी अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी युवती के साथ 18 अप्रैल को अनंतराम स्थित गेस्ट हाउस में थी। रात में जयमाला के बाद वह बरात में आईं महिलाओं के साथ बैठे थे। तभी बरात में शामिल छह युवक भी वहां आ गए और महिलाओं से अश्लीलता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव करने के बाद कुर्सियां फेंक कर मारपीट कर दी। इससे इससे वह और बरात में शामिल महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। शोर सुनकर चढ़ावा चढ़ा रहे बराती व जनातियों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में जयमाला के बाद बरातियों में विवाद के बाद पथराव हो गया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं घायल दूल्हे के नाना ने छह बरातियों पर अश्लीलता का विरोध करने पर पथराव व मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































