उत्तर प्रदेश के औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र मंडी गेट के पास बजरंग होटल पर सोमवार रात पौने 12 बजे के करीब एक पहुंचे दो लोगों ने वहां बैठे एक युवक को गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंचकर जान बचाई। बाद में पीड़ित की तहरीर पर दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात पौने 12 बजे वह बजरंग होटल पर अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। तभी कार से ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी हीरू तिवारी व विधिचंद्र मोहल्ला निवासी बाबी चौधरी पहुंचे। बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच हीरू तिवारी ने ललकारते हुए बाबी चौधरी से पीड़ित को जान से मार देने के लिए कहा। जिस पर बाबी ने तमंचा निकालते हुए उस पर दो फायर किए। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

































