औरेया समाचार उत्तर प्रदेश के औरेया मे पुलिस को सूचना मिली की दो बाइक सवार दिबियापुर से औरैया की ओर आ रहे हे इस पर पुलिस ने पीछा किया बदमाश ओर पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई दिबियापुर थाना क्षेत्र में प्लास्टिक सिटी के पास सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अजब का पुरवा में मुखबिर की सूचना पर किसी मामले के वांछित बाइक सवार चार लोगों के औरैया की तरफ आने की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम सक्रिय हो गई। बताई गई जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को आते देख पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देख बदमाशो ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसमें पुलिया ने उनकी घेराबंदी की। यह देख बदमाशों ने पुलिया पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली बाई सवार एक बदमाश के दाहिने पैर में नीचे की तरफ लगी। जिससे वह वहीं गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया।
मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी चारू निगम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घायल बदमाश ने पूछताछ की। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्याम बाबू निवासी प्लास्टिक सिटी बताया है। डॉक्टर ने घायल को सैफई रेफर कर दिया है। शेष तीन अन्य को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। इस दौरान अस्पताल में सीओ महेंद्र प्रताप समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































