अल्मोड़ा समाचार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कवींद्र पंत, सचिव दीप जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि एक ही अध्यक्ष के पास कई जिलों का प्रभार होने से वादकारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है


































