उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अभी मौसम उतार चढ़ाव के कारण बीमारिया फ़ैल रही है खांसी बुखार साँस फूलना शरीर में टूटन दर्द आदि लोगो को परेशानिया हो रही है तेज गर्मी बेमौसम बारिश बढ़ती धुप की वजह से बीमारिया फ़ैल रही है कासगंज। जिले में मौसम की मार से लोग परेशान है। जिला अस्पताल में तीन दिन में 5407 मरीज आ चुके है। किसी की सांस उखड़ रही है तो किसी का बुखार से शरीर टूट रहा है। आंखों में दिक्कत, डायरिया से पीड़ित होकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। भीड़ की अधिकता के चलते मरीजों को तीन घंटे तक का समय लग रहा है।
जिले में तीन दिन से सुबह के समय हल्की ठंड व दोपहर में निकल रही तेज धूप लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से ही मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पर्चा काउंटर हो चिकित्सक कक्ष या फिर दवा घर या लैब सभी जगह मरीजों की लाइनें लग रही हैं। मरीज व उसके साथ आने वाले तीमारदारों को घंटों इंतजार के बाद ही इलाज मिल पा रहा है।
सबसे अधिक मरीज बुखार, सांस में दिक्कत, नेत्र रोग से जुड़ी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते चिकित्सकों को भी अधिक संख्या में मरीज देखने पड़ रहे हैं। डॉ का कहना है कि लोगो को सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है मार्च के महीने में मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है अभी तो सिर्फ शुरुआत है गर्मी से बचने के लिए छाते का प्रयोग व् भरपूर मात्रा में पानी पिए


































