मैनपुरी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मे स्कूलो मे बच्चो को सफाई के प्रति जागरूक किया गया बच्चो को अपने आस पास गंदगी व उनसे होने वाली बीमारियो के बारे मे बताया गया शहर के श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर कंपोजिट विद्यालय अवध नगर पर आयोजित हो रहा है। मंगलवार को शिविर को चौथे दिन स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय की सफाई की। इसके बाद संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरुकता रैली निकाली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने कहा कि मानव जीवन में बीमारी अभिशाप है। बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें। छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाल मोहल्ले के लोगों को पोस्टर के माध्यम से संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां निरोगता आती है। जहां निरोगता होती है वहां सभी कार्य समय से होते हैं। कार्यक्रम अधिकारी निशा सक्सेना ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पल्लवी मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और बरीशा ने कविता पढ़ी। तनु ने भाषण प्रस्तुत किया। वंशिका और पल्लवी ने देश भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर संतोष शाक्य, ललिता शाक्य, गुंजन श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। संचालन नारायण गुप्ता ने किया।

































