मैनपुरी समाचार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मे क़ुरावली। जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा से बुधवार की रात चोरों ने चांदी का छत्र और दानपात्र में रखी नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुजरई में जीटी रोड स्थित मंदिर श्री महाराज जी बाबा को लेकर स्थानीय लोगों में अपार श्रद्धा है। बुधवार की रात चोर मंदिर में दाखिल हो गए। पहले दानपात्र को तोड़ कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।
मंदिर में देवता के सिर पर लगे छत्र को भी चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पूजा-अर्चन के लिए पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। कुछ ही देर में मंदिर परिसर में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर पुजारी से जानकारी ली। परिसर से मंदिर से दान पात्र मिल गया। पुलिस से चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और छत्र बरामद कराए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































