मैनपुरी समाचार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मे कुरावली। वाहन चालकों के लिए बने नए कानून को लेकर विरोध करते हुए कुछ वाहन चालकों ने हंगामा किया। नेशनल हाईवे पर एकत्र होकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चार वाहन चालकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब नेशनल हाईवे पर कुछ वाहन चालक एकत्र होकर हंगामा करने लगे। वह लोग वाहन चालकों के लिए लागू किए गए नए कानून का विरोध कर रहे थे। वाहनों को नेशनल हाइवे पर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगाने की कोशिश करने लगे।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे वाहन चालकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। वाहन चालक कुलदीप निवासी धरैंदा, अमित कुमार, अनुज सिंह, सौरभ निवासी करमुल्लापुर थाना छिबरामऊ को गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाने ले जाकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































