राजस्थान के पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर और झुंझुनूं में दर्जनभर वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शातिर ठगों के पास से कई बैंकों के 137 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर और झुंझुनूं में वारदात करना स्वीकार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया 14 अगस्त को मस्तान बाबा ICICI BANK के एटीएम पर भगवत सिंह के साथ एटीएम बदलकर ठगी की गई थी। अज्ञात शातिर ठगों ने 1 लाख 12 हजार 235 रुपए निकाल लिए थे। अज्ञात शातिर ठगों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।भगवत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 14 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मस्तान बाबा सर्कल पर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गया था। इस दौरान उसके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने पैसे निकालने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही उससे कहा कि ये कार्ड ब्लॉक हो गया है।अगले दिन उसके खाते से 1 लाख 12 हजार 235 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला। मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपियों के हुलिए और उनकी अपाचे बाइक की भी पहचान की। जिसके बाद आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस गिरफ्तार में आए जमशेद पुत्र शोकत और मुस्तकीम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अब तक सोजत, पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर और झुंझुनूं में दर्जनभर वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































