बिहार के पटना लोक जनशक्ति पार्टी में दिवंगत रामविलास पासवान के जमाने से सक्रिय रहे दिग्गज नेता और पूर्व MLC हुलास पांडेय के नाबालिग बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से सुसाइड कर लिया है। पार्टी टूटने के बाद भी हुलास चिराग के साथ हैं। लोजपा (रामविलास) प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान के करीब और बाहुबली नेता पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ने सुसाइड कर लिया। उसकी उम्र करीब 15 साल थी। सूचना मिल रही है कि हुलास पांडेय के बेटे ने अपने सिर में गोली मार ली। हालांकि, खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































