मध्य प्रदेश के सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आबकारी अमले द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण, विक्रय एवं विनिर्माण के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। आबकारी अमले ने जुलाई में कुल 45 प्रकरण कायम कर 84 लीटर देशी, विदेशी, हाथ भट्टी कच्ची मदिरा और 2125 किलो महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम-1915 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय में कार्रवाई प्रचलित है। आबकारी अमले द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई के दौरान जब्त सामाग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग दो लाख 32 हजार से अधिक है। आबकारी अमले ने अप्रैल से जुलाई तक 220 प्रकरण कायम कर 401 लीटर देशी, विदेशी, हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 16,340 किलो महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम-1915 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 10 लाख 09 हजार 970 रुपये है। अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हे

































